बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार
बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

रक्षाबंधन से पहले 31वीं किश्त मिलने से चंचल पात्रे के चेहरे पर खिली खुशी

रायपुर, 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस बार ग्राम नवागांव दयाली की श्रीमती चंचल पात्रे के लिए यह पर्व और भी खास बन गया। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि रक्षाबंधन से पहले प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भैया’ कहते हुए आभार व्यक्त किया।

चंचल पात्रे ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इससे वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और त्योहार की आवश्यक तैयारियां सहजता से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इस बार त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। यह हमारे लिए ‘विष्णु भैया’ का स्नेह और बहनों के सम्मान का उपहार है।”

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना की राशि महिलाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। समय पर प्राप्त होने वाली सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली 31वीं किश्त उनके लिए आर्थिक सहायता के साथ भाई-बहन के स्नेहिल रिश्ते को संवारने वाली खुशियों की सौगात बन गई।

Related Posts

’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती’

’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती’ ’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, सुरक्षित मातृत्व…

Read more

राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ की सरकार

राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ की सरकार राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ की सरकार रक्षाबंधन से पहले महतारी…

Read more