एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत साइक्लिंग गतिविधि (संडे ऑन साइकिल) का आयोजन

एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत साइक्लिंग गतिविधि (संडे ऑन साइकिल) का आयोजन
एक घंटा खेल के मैदान में’ के अंतर्गत साइक्लिंग गतिविधि (संडे ऑन साइकिल) का आयोजन

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस का संदेश

रायपुर, 30 अगस्त 2026

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस का संदेश

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस का संदेश

भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों के अंतर्गत ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर साइक्लिंग गतिविधि ’(संडे ऑन साइकिल)’ का आयोजन किया गया।

साइक्लिंग गतिविधि का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल जी ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से साइक्लिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ साइक्लिंग यात्रा प्रारंभ की।

लगभग 5 किलोमीटर की साइक्लिंग यात्रा प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर इंजीनियरिंग कॉलेज, संगीत वाटिका, एग्रीकल्चर म्यूजियम, कॉलेज कैंपस एवं आवासीय परिसर होते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई।

साइक्लिंग गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. जी.पी. आयाम, डॉ. एच.के. सिंह, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, डॉ. राम कुमार ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण तथा एनएसएस स्वयंसेवक अमर सोनकर, मुकेश एवं सनत साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Posts

‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं रामनामी की अनूठी सांस्कृतिक…

Read more

छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य भेंट विश्व पर्यटन दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित रायपुर, 23 सितंबर 2026 रायपुर…

Read more