ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

प्रदेश में टेक्सटाईल तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनायें

रायपुर, 01 सितम्बर 2026

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे राज्य में टेक्सटाईल उद्योग की संभावनाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायें। उन्होंने कहा कि तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं से आवश्यक सहयोग लेकर कार्य करें।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बाजार विकास, अनुसंधान, नवाचार और विकास के संबंध में विस्तार से प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत किया। बैठक में एग्रो टेक्सटाईल, मेडिकल टेक्सटाईल, कंन्स्ट्रक्शन टेक्सटाईल, स्मार्ट टेक्सटाईल, स्पोर्टस होम एवं क्लाथ के संबंध में व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा सहित उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा, एनआईटी एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : रंग-बिरंगी दीवारों से आंगनबाड़ी बना बच्चों की पसंदीदा जगह, बढ़ी नौनिहालों की उपस्थिति

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: रंग-बिरंगी दीवारों से आंगनबाड़ी बना बच्चों की पसंदीदा जगह, बढ़ी नौनिहालों की उपस्थिति मॉडल आंगनबाड़ी में बाल-अनुकूल माहौल के साथ मिल रहा पोषण…

Read more

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: उज्ज्वला से रसोई में बचा समय बना संतोषी की खेती-बाड़ी का सहारा

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: उज्ज्वला से रसोई में बचा समय बना संतोषी की खेती-बाड़ी का सहारा लकड़ी जुटाने और चूल्हे पर खाना बनाने की परेशानी…

Read more