भाटागांव में निशुल्क विटामिन D3 जांच शिविर, 83 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

 

भाटागांव । ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उर्मिला फाउंडेशन की ओर से भटगांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में निशुल्क विटामिन D3 जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 83 लोगों ने पहुंचकर जांच का लाभ लिया।शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्राप्त किया।

ग्रामीणों की सेहत को ध्यान में रखकर किया गया आयोजन

उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार विटामिन D3 की कमी से जुड़ी रिपोर्ट सामने आ रही थीं। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों में हड्डियों और शरीर दर्द की शिकायतें तेजी से बढ़ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने निशुल्क जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय रहते स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल सके।

डॉक्टर बोले – शरीर दर्द और थकान को नजरअंदाज न करें

उर्मिला हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद सिंह ने बताया कि इन दिनों मरीजों में हड्डियों और जोड़ों में दर्द, शरीर में थकावट, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों की एक बड़ी वजह विटामिन D3 की कमी होती है।

डॉक्टर विनोद सिंह के अनुसार शरीर में विटामिन D3 कम होने पर हड्डियों के जोड़ कमजोर होने लगते हैं। इसके कारण हल्के मौसम बदलाव में भी बदन दर्द, जकड़न, हाथ-पैरों में झुनझुनी और मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं।उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर भी ऐसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं।

40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी खास सलाह

विशेषज्ञों ने सलाह दी कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को समय-समय पर विटामिन D3 की जांच जरूर करानी चाहिए। यदि लगातार शरीर दर्द, जोड़ों में तकलीफ, मांसपेशियों में कमजोरी या थकान महसूस हो रही हो, तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और सही उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचाव संभव है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया का प्यार : महतारी वंदन योजना से मिला उपहार

    विष्णु भैया का प्यार : महतारी वंदन योजना से मिला उपहार रायपुर : विष्णु भैया का प्यार : महतारी वंदन योजना से मिला उपहार रक्षाबंधन पर 31वीं किस्त पाकर पदमनी…

    Read more

    चेहरों में खुशी, होठों में मुस्कान बहनों की तरक्की विष्णु भैया का अरमान

    चेहरों में खुशी, होठों में मुस्कानकृबहनों की तरक्की विष्णु भैया का अरमान रायपुर : चेहरों में खुशी, होठों में मुस्कानकृबहनों की तरक्की विष्णु भैया का अरमान रायपुर, 26 अगस्त 2026…

    Read more