छत्तीसगढ़

विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं.

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने कहा कि-लोक आस्था का यह महापर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में अन्न दान की महिमा को दर्शाती है, महादान और फसल उत्सव के रूप मनाया जाने वाला छेरछेरा महापर्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता और समृद्ध दानशीलता का प्रतीक है।

डाॅ. महंत ने लोक आस्था के महापर्व छेरछेरा-पुन्नी तिहार के अवसर पर माता अन्नपूर्णा देवी से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है, तथा नागरिकों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।

About the author

NEWSDESK