छत्तीसगढ़

जिले के पेट्रोल पम्पों पर लगा मतदाता जागरूकता के होर्डिंग्स

मनेंद्रगढ़/04 अप्रैल 2024/ संपूर्ण भारत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी तीन चरणों में मतदान होना है। खाद्य विभाग के द्वारा मतदाता जारूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले समस्त पेट्रोल पम्पों में मतदाता जागरूकता के संदेशों को होर्डिंग के माध्यम से लगाया गया है। जिले के मेसर्स एम.एन.राय एण्ड संस चिरमिरी, सिंह ट्रांसपोर्ट चिरमिरी, मेसर्स जायसवाल पेट्रोलियम रतनपुर, श्री राम फ्यूल्स, मेसर्स जगतरनण फ्यूल्स, मेसर्स विविध सर्विस स्टेशन, विनय फ्यूल्स केल्हारी, अनीता फ्यूल्स तथा महामाया पेट्रो पाइंट पर “वोट करेंगे तभी तो बढ़ेंगे“ स्लोगन वाले होर्डिंग बोर्ड लगाये गये है। जिससे पेट्रोल पंप में आने ग्राहक होर्डिंग्स को देखकर प्रेरित हो सके।