छत्तीसगढ़ में ED की डबल एक्शन: दुर्ग के बाद बिलासपुर में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा

 बिलासपुर :  प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर एक साथ दबिश दी। सुबह से ही टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है।

श्रीराम ज्वेलर्स बना जांच का केंद्र, कारोबारी कनेक्शन पर फोकस
विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक स्थित ‘श्रीराम ज्वेलर्स’ दुकान इस जांच का मुख्य केंद्र बनी हुई है। जांच एजेंसियां कारोबारी लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही हैं, जिससे बड़े नेटवर्क की कड़ियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

शराब घोटाले से जुड़े तार, फरार भाई पर भी नजर
सूत्रों के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को कथित शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि लगभग 2000 करोड़ रुपए के इस कथित घोटाले में विकास अग्रवाल का नाम सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है और वह फिलहाल फरार है। यही कनेक्शन ईडी की कार्रवाई की अहम वजह माना जा रहा है।

दुर्ग से बिलासपुर तक कार्रवाई, जांच का दायरा बढ़ा
गौरतलब है कि इससे पहले आज ही दुर्ग में भी ईडी ने भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा मारा था। वह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन घोटाले को लेकर बताई जा रही है।

बढ़ती कार्रवाई से साफ संकेत: बड़े खुलासों की आहट
लगातार हो रही इन छापेमार कार्रवाइयों से संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों और कथित घोटालों की जांच अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Related Posts

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार’ डबल इंजन सरकार के प्रयासों…

Read more

रायपुर : शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने…

Read more