
Woman Assaulted In Sleeper Bus: देश की राजधानी नई दिल्ली से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक निजी स्लीपर बस के भीतर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और शुरुआती कार्रवाई में बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।





