96 घंटे में नार्कोटिक्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: हिस्ट्रीशीटर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का नशीला सामान जब्त

 

रायपुर कमिश्नरेट

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर/पश्चिम/उत्तर क्षेत्र)

दिनांक 11.06.2026

नारकोटिक्स के लोकल नेटवर्क पर प्रहार

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर/पश्चिम/उत्तर क्षेत्र) की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर तथा एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थानों की बड़ी कार्यवाही।

96 घंटे के ऑपरेशन में हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 08 आरोपी गिरफ्तार।

नारकोटिक एक्ट के अतिरिक्त 04 आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में भी हुई गिरफ्तारी।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् नारकोटिक एक्ट के कुल 49 प्रकरणों में 113 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 2,63,62,490/- (दो करोड़ तिरसठ लाख बासठ हजार चार सौ नब्बे रूपये) का मशरूका किया गया है जप्त

थाना टिकरापारा, सिविल लाईन, न्यू राजेन्द्र नगर, खमतराई एवं डी डी नगर क्षेत्र में की गई है कार्यवाही।

थाना टिकरापारा के प्रकरण में आरोपी से 8.75 ग्राम नशीली प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन, सिविल लाईन के प्रकरण में 05 ग्राम मादक पदार्थ एम.डी. व 40 नग टेबलेट, न्यू राजेन्द्र नगर के प्रकरण में 198 नग नाईट्राजेपान नशीली टेबलेट, खमतराई के प्रकरण में 1.800 किलोग्राम गांजा तथा डी डी नगर में 01 किलो 200 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,00,000/- रूपये।

 आरोपी अफसर कादर है थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर, जिसके विरूद्ध रायपुर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं सहित अन्य मामलोें के 02 दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध।

प्रकरणों में End To End विवेचना के तहत् की जायेगी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी।

प्रकरण क्र. 01 – थाना टिकरापारा

दिनांक 10.06.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास 02 व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोईन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम हरप्रीत सिंह मट्टू एवं ऋषि साहू होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास मादक पदार्थ हेरोईन रखा होना पाया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8.75 ग्राम नशीली प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन कीमती करीबन 1,70,000 रूपये एवं बिक्री रकम 2050 रू. जुमला कीमती 1,72,050 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 517/26 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. हरप्रीत सिंह मट्टू पिता स्व. सतनाम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

02. ऋषि साहू पिता मनोहर लाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी गोरबा नगरदा तहसील बिलाईगढ़ थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलौदाबाजार। हाल पता सुंदर नगर अम्बेड़कर मूर्ति पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

प्रकरण क्र. 02 – थाना सिविल लाईन

दिनांक 10.06.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शांति नगर स्थित शिव मंदिर पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ एम.डी. रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अफसर कादर निवासी राजा तालाब सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ एम.डी.रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी अफसर कादर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 ग्राम मादक पदार्थ एम.डी. कीमती करीबन 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 321/26 धारा 22ख नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अफसर कादर थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना मौदहापारा, खमतराई, तेलीबांधा, कोतवाली, सरस्वती नगर, गंज, पुरानी बस्ती, डी डी नगर, माना तथा महाराष्ट्र के नागपुर में हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़, दुष्कर्म सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के 02 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी – अफसर कादर पिता हुसैन कादर उम्र 35 पता एम जी रोड गुरूनानक चौक थाना मौदहापारा रायपुर हाल पता नकवी के मकान में किराये से नूरानी चौक राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

प्रकरण क्र. 03 – थाना न्यू राजेन्द्र नगर

दिनांक 10.06.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह मुक्तीधाम स्थित खुशी वाटिका के पास एक व्यक्ति नशीली टेबलेट रखा है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महावीर जैन निवासी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी महावीर जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 198 नग नाईट्राजेपान नशीली टेबलेट कीमती लगभग 79,200 रूपये, 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200 रूपये जुमला कीमती लगभग 90,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 207/26 धारा 22ख नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – महावीर जैन पिता छगन लाल उम्र 38 साल निवासी ब्लॉक नंबर 38 फर्स्ट फ्लोर मकान नंबर 04 कठाडीह थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

प्रकरण क्र. 04 – थाना खमतराई

दिनांक 10.06.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत खमतराई बाजार पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, तलाशी लेने पर उसके पास गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.800 किलोग्राम गांजा तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 516/26 धारा 20बी, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

प्रकरण क्र. 05 – थाना सिविल लाईन

दिनांक 07.06.26 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत गांधी उद्यान, दुर्गा नगर, केनाल रोड के पास आरोपी मीर कुरैशी उर्फ विक्की एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते गिरफ्तार कर कब्जे से 40 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 16,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 318/2026 धारा 22ख एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

गिरफ्तार

01. मीर कुरैशी उर्फ विक्की पिता मंसूर कुरैशी उम्र 38 साल पता गोविन्द नगर राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

प्रकरण क्र. 06 – थाना डी डी नगर

दिनांक 07.06.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा डी डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना शक्ति घाट स्थित आम बगीचा पास आरोपी गुलाब कंडरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा तथा बिक्री नगदी रकम 1,000/-रूपये जुमला कीमती लगभग 61,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 360/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – गुलाब कंडरा पिता बृज कंडरा उम्र 27 साल साकिन आम बगीचा के सामने शक्तिघाट सरोना थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।

  • Related Posts

    विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

    विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर, 29 जुलाई 2026…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन…

    Read more