
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों और एक अन्य समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।







