संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा में

जशपुरनगर 15 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टल  erojgar.cg.gov.in  या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है।  ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in  या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है। एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकतें है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जशपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग योग फॉर हेल्दी एजिंग: स्वस्थ और सक्रिय जीवन की दिशा में एक कदम  डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर , उप…

    Read more

    पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका-श्री डेका

    पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका-श्री डेका रायपुर, 20 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज रोटरी क्लब ग्रेटर…

    Read more