
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक तरफ कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ा।प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिला राजनांदगांव रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।







