बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

रायपुर, 20 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेती को अधिक लाभकारी, किफायती और टिकाऊ बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके और उनकी आय में वृद्धि हो। इसी दिशा में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे उन्नत कृषि नवाचार किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। किसानों के बीच इन उर्वरकों की बढ़ती स्वीकार्यता आधुनिक कृषि नवाचारों के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
कोरबा जिले के ग्राम बाता निवासी कृषक श्री ब्रजेश कुमार रात्रे नैनो उर्वरकों के सफल उपयोग के उदाहरण हैं। कृषक श्री रात्रे लगभग एक एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खरीफ सीजन के लिए सहकारी समिति कनबेरी से उन्होंने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष पहली बार अपनी फसल में नैनो उर्वरकों का उपयोग किया था। इसके परिणाम उत्साहजनक रहे, जिससे फसल की वृद्धि बेहतर हुई और उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

श्री रात्रे ने बताया कि पहले वे पारंपरिक उर्वरकों का उपयोग करते थे, लेकिन नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा नैनो उर्वरकों के उपयोग से पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग होता है। यही कारण है कि किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति रुचि और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

श्री रात्रे ने जिले के किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि खेती में नवाचारों को अपनाने में किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। समय के साथ कृषि पद्धतियों में बदलाव लाकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों जैसी आधुनिक तकनीकें न केवल बेहतर उत्पादन और लागत में बचत सुनिश्चित करती हैं, बल्कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

  • Related Posts

    : महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति

    : महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों…

    Read more

    लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

    लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया…

    Read more