हरेली तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

हरेली तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर। 12 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर् मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों एवं पशुधन की पूजा के माध्यम से अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता है।
हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हरेली का पावन पर्व प्रदेश में हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कामना की कि भगवान सभी किसान भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा उनकी मेहनत से खेत-खलिहान सदैव लहलहाते रहें।

Related Posts

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय श्री परशुराम गुप्ता

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय श्री परशुराम गुप्ता पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी…

Read more

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका श्रीमती सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका श्रीमती सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान छत्तीसगढ़ की शिक्षिका श्रीमती सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी…

Read more