विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सम्मान

विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सम्मान
विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सम्मान

निवास पहुंचकर दी बधाई, शॉल-श्रीफल एवं रामचरितमानस भेंट कर बढ़ाया उत्साह

रायपुर, 25 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जूनियर वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर राइफल (मिक्स्ड डबल) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और संवाद किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दिव्यांशु देवांगन को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक मेहनत के बल पर विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश और विशेष रूप से रायगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांशु आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अनेक गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

दिव्यांशु देवांगन ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Posts

राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह

राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें IATO Annual Convention में प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक…

Read more

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एनडीपीएस एक्ट सम्बंधित राजनांदगांव रेंज स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री श्री…

Read more