लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, 1 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उनका प्रसिद्ध उद्घोष, स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा, देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना और राष्ट्रभक्ति का संचार करने वाला प्रेरणास्रोत बना।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का त्याग, संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और जनजागरण के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक के आदर्शों और विचारों का अनुसरण कर हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भागीदारी निभा सकते हैं।

Related Posts

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए महासमुंद : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए महासमुंद, 22 अगस्त 2026 महासमुंद : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण…

Read more

बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली…

Read more