गौरेला पेंड्रा मरवाही : महतारी वंदन योजना से बसंती के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

गौरेला पेंड्रा मरवाही : महतारी वंदन योजना से बसंती के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
गौरेला पेंड्रा मरवाही : महतारी वंदन योजना से बसंती के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

गौरेला पेंड्रा मरवाही,13 जुलाई 2026

ग्राम पंचायत डुमरिया विकासखंड गौरेला की श्रीमती बसंती धुर्वे के जीवन में महतारी वंदन योजना सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। उन्होंने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो गई है, जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं और घरेलू खर्चों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। श्रीमती बसंती धुर्वे का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे पा रही हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिल रही है।

Related Posts

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा…

Read more

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…

Read more