24 जून को ग्रामसभा के साथ होगी जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 की शुरुआत

24 जून को ग्रामसभा के साथ होगी जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 की शुरुआत

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का हुआ सर्वे, ग्रामसभा में होगा सूची का सार्वजनिक वाचन

रायपुर, 23 जून 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के क्रियान्वयन की दिशा में जशपुर जिले में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण में शामिल पात्र परिवारों की सूची प्रस्तुत की जाएगी तथा ग्रामसभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

जिले में आवास प्लस 2.0 के तहत कुल 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें बगीचा विकासखंड में 18 हजार 926, दुलदुला में 8 हजार 49, जशपुर में 8 हजार 432, कांसाबेल में 9 हजार 39, कुनकुरी में 10 हजार 535, मनोरा में 7 हजार 212, पत्थलगांव में 24 हजार 529 तथा फरसाबहार में 15 हजार 649 परिवार शामिल हैं।

पात्रता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामसभा में सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने तथा छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ग्रामसभा द्वारा प्राप्त सुझावों एवं अनुमोदन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 की सूची के वाचन एवं अनुमोदन के साथ-साथ रोजगार, पंचायत कार्यों तथा गांव के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को आयोजित ग्रामसभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें तथा गांव के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Posts

सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज

सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिल रही बड़ी राहत, खेती की लागत में आई कमी…

Read more

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद कैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर, 24 जून 2026…

Read more