
छत्तीसगढ़ : इन दिनों नौतपा का असर तेज दिखाई दे रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिनभर चल रही लू जैसी गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही है और सड़कों पर सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है।







