दमोह में भ्रष्टाचार और बदसलूकी का अड्डा जन अभियान परिषद! ब्लॉक समन्वयक पर छात्रों से शराब, सिगरेट मांगने का आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में सरकारी तंत्र को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिसका उद्देश्य समाज, सेवा और विकास है, वहां के ब्लॉक समन्वयक (BC) पर खुद उनके ही विभाग के परामर्शदाताओं ने प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ितों ने एकजुट होकर 13 अप्रैल 2026 को जिला समन्वयक को एक चिट्ठी लिखी है,जिसमें ब्लॉक समन्वयक की कार्यप्रणाली को ‘तानाशाही’ और ‘अनैतिक’ करार दिया गया है.

ब्लॉक समन्वयक छात्राओं से करते हैं बदसलूकी

शिकायतकर्ता आशीष रैकवार का कहना है कि ब्लॉक समन्वयक कक्षाओं में आने वाली छात्राओं से चाय मंगवाते हैं और उन्हें अपशब्द कहकर सार्वजनिक रूप से लज्जित करते हैं. इतना ही नहीं नशे के लिये अक्सर वह शराब, सिगरेट की डिमांड करते हैं, जो कि इनकी आदत में शामिल हैं.

शिकायतकर्ता सविता विश्वकर्मा ने बताया कि काम के बदले अवैध रूप से पैसों की मांग करते हैं, कुछ दिनों पहले 1-1 हजार रुपये की अवैध वसूली भी इनके द्वारा की गई है और स्थानीय दुकानों से नि:शुल्क कार्य करवाना, उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है. हम लोग मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं, परामर्शदाताओं ने पत्र में साफ तौर पर कहा है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. अपशब्दों का प्रयोग और नौकरी में परेशान करने की धमकी देना अब रोज की बात हो गई है.

शिकायत के बाद भी एक महीने से कार्रवाई नहीं

सबसे अहम बात ये है कि एक तरफ प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और सुशासन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी छात्राओं और अधीनस्थ कर्मचारियों का मानसिक शोषण कर रहे हैं.

शिकायत दर्ज हुए करीब 1 माह बीतने को हैं, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई. लेट लपीत ही सही जब कार्रवाई होगी तब देखना यह है कि जिला प्रशासन और जन अभियान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी इस ‘भ्रष्ट’ और ‘अमर्यादित’ आचरण पर क्या कड़ा रुख अपनाते हैं.

Related Posts

होटल में रेंजर अधिकारी का हंगामा: पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, सड़क तक पहुंचा विवाद, वीडियो हुआ वायरल

 मध्य प्रदेश :  सतना वनमंडल के बरौंधा वनपरिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि वह रीवा के एक निजी होटल…

Read more

तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई अफरा-तफरी, पत्थरों से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा…वनकर्मी बाल-बाल बचे

 मुरैना :  नेशनल हाईवे-44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वन चौकी के सामने तेज गति से दौड़ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और वन विभाग द्वारा लगाए…

Read more