रायपुर समेत प्रदेशभर में नौतपा शुरू: जानिए क्यों माना जाता है इसे साल का सबसे गर्म दौर

रायपुर। आज सोमवार (25 मई) से नौतपा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिष और मौसम के लिहाज से यह साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है

मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा के शुरुआती दिनों में छत्तीसगढ़ में तेज धूप और लू का असर बना रहेगा। खासकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद और आसपास के जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 45 पार का असर जनजीवन पर भी दिखाई पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में सूखा और गर्म मौसम बने रहने के संकेत हैं।

रायपुर शहर के लिए जारी लोकल फोरकास्ट में कहा गया है कि 25 मई को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से कुछ अधिक और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं।

Related Posts

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर…

Read more

आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा के अंतिम छोर का गांव, पहाड़ी कोरवा परिवार के पीएम आवास से हुआ शुभारंभ

‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा के अंतिम छोर का गांव, पहाड़ी कोरवा परिवार के पीएम आवास से हुआ शुभारंभ सेवा संकल्प अभियान में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ दीप…

Read more