प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार

प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार
प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार

रायपुर, 10 जुलाई 2026

कौशल प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में बालोद जिले के 27 प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला। शुक्रवार को कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित प्रशिक्षणार्थियों को जॉब ऑफर लेटर सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर ने कहा कि कौशल विकास और रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनते हैं। उन्होंने चयनित युवाओं को नई जिम्मेदारियों के साथ पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से प्रशिक्षित इन 27 युवाओं का चयन हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी, प्लंबिंग, वेल्डिंग और सोलर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हुआ है। उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राज्य के बाहर स्थित प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार मिलेगा।
कौशल आधारित प्रशिक्षण केवल प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम भी बन रहा है। इससे जिले के अन्य युवाओं को भी प्रशिक्षण लेकर बेहतर रोजगार हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के मोतीलाल देवांगन, खेमंत सिन्हा सहित संस्था के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

’मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला

’मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और विकास की सकारात्मक तस्वीर को कार्टून कला के…

Read more

मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर गांवों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर गांवों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर गांवों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान…

Read more