प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास मानिकपुरी को मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास मानिकपुरी को मिली बड़ी राहत
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास मानिकपुरी को मिली बड़ी राहत

3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल ₹5000 से घटकर ₹1000 से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा

खैरागढ़ 10 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी क्रम में विकासखंड छुईखदान के ग्राम टिकरीपारा निवासी श्री पूरन दास मानिकपुरी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर सौर ऊर्जा को अपनाया है।

*बिजली बिल में आई बड़ी कमी*

श्री पूरन दास मानिकपुरी ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित करने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 5 हजार रुपये आता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप प्लांट लगने के बाद अब उनका बिजली बिल 1 हजार रुपये से भी कम रह गया है। इससे उन्हें हर महीने बिजली खर्च में बड़ी आर्थिक बचत हो रही है।

*स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम*

सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली खर्च में कमी आई है, बल्कि श्री मानिकपुरी स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी योगदान दे रहे हैं। घर की छत पर स्थापित 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट उन्हें बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद कर रहा है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम हुई है।

*दूसरों को भी कर रहे प्रेरित*

योजना से मिले लाभ से उत्साहित श्री पूरन दास मानिकपुरी अब अपने आसपास के लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे लोगों से अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर बिजली की बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की अपील कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से श्री पूरन दास मानिकपुरी की यह पहल आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

Related Posts

खेल के मैदान से स्वरोजगार की ओर-पुष्पेन्द्र के ’एक्सट्रीम फिटनेस हब‘

खेल के मैदान से स्वरोजगार की ओर-पुष्पेन्द्र के ’एक्सट्रीम फिटनेस हब‘ रायपुर : खेल के मैदान से स्वरोजगार की ओर-पुष्पेन्द्र के ’एक्सट्रीम फिटनेस हब‘ से 600 युवाओं को मिल रही…

Read more

’छत पर सोलर प्लांट, घर में खुशियों की रोशनी

रायपुर : ’छत पर सोलर प्लांट, घर में खुशियों की रोशनी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की सोच से बदली त्रिलोक मिश्रा के घर की तस्वीर पीएम सूर्यघर…

Read more