रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 16 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सभी देशवासियों को रथयात्रा की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रथयात्रा हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और लोक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्री जगन्नाथ का जीवन समरसता, सेवा, करुणा और लोककल्याण का संदेश देता है, जो हमारे सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
श्री चौधरी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उनके गांव में भगवान श्री जगन्नाथ का मंदिर है और बचपन से ही वे गांववासियों के साथ रथयात्रा में सहभागी होते आए हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सेवा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है।
वित्त मंत्री ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमें समानता, सद्भाव और जनसेवा का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा प्रदेश और देश निरंतर विकास एवं जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे।

Related Posts

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक…

Read more

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका राज्यपाल श्री रमेन डेका वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन…

Read more