गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : लखपति दीदी अभियान में जीपीएम जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि: लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : लखपति दीदी अभियान में जीपीएम जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि: लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 7 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी अभियान में जिले ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 10,124 लखपति दीदी तैयार करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 9,095 लखपति दीदियां लक्ष्य हासिल कर चुकी हैं, जो कुल लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। जिले में वर्तमान में 6 हजार 10 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं। प्रति समूह को औसतन 1 लाख 92 हजार रुपये का ऋण संवितरण किया गया है, जिससे महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को नई गति मिली है। जिला प्रशासन एवं बिहान मिशन के सतत प्रयासों से जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार, उद्यमिता और आयवर्धन गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। लखपति दीदी अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन 33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां रायपुर,…

Read more

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन रायपुर : रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम…

Read more