
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच PCC चीफ Deepak Baij ने ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता T. S. Singh Deo को लेकर कहा कि उनकी दिल्ली में मजबूत पकड़ है और उन्हें वहां सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, जबकि प्रदेश में युवाओं को आगे बढ़ाने का समय आ चुका है।







