घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी

 

तोसीर, लेंधरा और बरमकेला क्षेत्र में रेस्क्यू टीम की कार्रवाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़/  छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे (घुमन्तु) बच्चों के स्थायी पुनर्वास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तोसीर, लेंधरा एवं बरमकेला क्षेत्र में संयुक्त बचाव दल (रेस्क्यू टीम) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण एवं पुनर्वास से जोड़ने की कार्रवाई की गई।

रेस्क्यू टीम ने बस स्टैंड, मंदिर, बाजार, स्लम बस्तियों सहित विभिन्न चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण एवं अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई।
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, संरक्षण और सम्मानजनक भविष्य उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में बड़ा कदम: आंगनवाड़ी सेवाओं का हुआ जमीनी मूल्यांकन

    कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में बड़ा कदम: आंगनवाड़ी सेवाओं का हुआ जमीनी मूल्यांकन संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने केंद्रों का किया निरीक्षण, माताओं से संवाद कर जाना पोषण योजनाओं का…

    Read more

    बाल संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में छत्तीसगढ़ में चला व्यापक अभियान

    बाल संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में छत्तीसगढ़ में चला व्यापक अभियान बाल सक्षम नीति-2022 के तहत 1 से 30 जून तक विशेष अभियान, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और सड़क जैसी…

    Read more