‘झंकार 2026Ó की गूंज : गल्र्स कॉलेज में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

05
‘झंकार 2026Ó की गूंज : गल्र्स कॉलेज में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रायपुर। राजधानी स्थित शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में कथक नृत्य विभाग के तत्वावधान में ‘झंकार 2026Ó का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। छात्राओं और अतिथि कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजया शर्मा (एमएलबी महाविद्यालय, भोपाल) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार और छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. रागिनी पांडे ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. वैभव आचार्या ने भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्राचार्या डॉ. जया तिवारी ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कथक नृत्य की गरिमामयी परंपरा और उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देवांशी विश्वास और अनीश बेनर्जी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद अनाया ठाकुर ने शिव स्तुति प्रस्तुत की। छात्राओं के समूह ने लाल धमार, राग दरबारी में तराना और कृष्ण भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों में सास्वती बनर्जी, अदिति कर्ष, मानसी पटेल, धारनी सोनी, गीतांजली सोनी, रिया कुमारी, अहाना साहू, कात्यानी साव, तृप्ति सिन्हा, आस्था राजपूत और राशि शर्मा ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन कथक नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. स्वप्निल कर्महे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, अतिथि एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक…

Read more

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश रायपुर । रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है। पेड़ों…

Read more