आज का पंचांग: शनिवार का दिन है बेहद खास, जानें कैसे पाएं कर्मों के दोष से मुक्ति?

पंचांग  : आज 13 जून, 2026 शनिवार, के दिन ज्येष्ठ (अधिक) महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन है. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग करने और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है.

13 जून का पंचांग :

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : ज्येष्ठ (अधिक)
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  • दिन : शनिवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  • योग : सुकर्म
  • नक्षत्र : कृतिका
  • करण : गर
  • चंद्र राशि : मेष
  • सूर्य राशि : वृषभ
  • सूर्योदय : 05:21:00 AM
  • सूर्यास्त : 07:20:00 PM
  • चंद्रोदय : 04:08,
  • चंद्रास्त : 17:31
  • राहुकाल : 08:51 से 10:36
  • यमगंड : 14:06 से 15:51

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेगा. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह नक्षत्र नकारात्मकता को दूर कर नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने, अपने कार्यों में स्पष्टता लाने और आत्मविश्वास के साथ नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अनुकूल रहेगा. हालांकि जल्दबाज़ी से बचते हुए संयम और विवेक बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 08:51 से 10:36 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

  • Related Posts

    सोना और चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों के लिए बाजार से आया बड़ा संकेत…जानें आज कितना बढ़ा रेट

    आज 17 जून 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों का सीधा असर…

    Read more

    जारी हुए नए फ्यूल रेट्स, वाहन चालकों के लिए जरूरी अपडेट…घर से निकलने से पहले जरूर जान लें अपने शहर का नया रेट

    देश की सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे ईंधन के रेट…

    Read more