देश

सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक बढ़ी, जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

 भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है. वहीं चांदी भी महंगी हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 83 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 367 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (5 से 9 दिसंबर) की शुरुआत में यानी 5 दिसंबर को 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 53,854 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 53,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 65,764 से बढ़कर 66,131 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
5 दिसंबर, 2022-        53,854 रुपये प्रति 10 ग्राम
6 दिसंबर, 2022-        53,629 रुपये प्रति 10 ग्राम
7 दिसंबर, 2022-        53,583 रुपये प्रति 10 ग्राम
8 दिसंबर, 2022-        53,780 रुपये प्रति 10 ग्राम
9 दिसंबर, 2022-        53,937 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
5 दिसंबर, 2022-         65,764 रुपये प्रति किलोग्राम
6 दिसंबर, 2022-         64,648 रुपये प्रति किलोग्राम
7 दिसंबर, 2022-         64,718 रुपये प्रति किलोग्राम
8 दिसंबर, 2022-         65,358 रुपये प्रति किलोग्राम
9 दिसंबर, 2022-         66,131 रुपये प्रति किलोग्राम