दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर फ्लैट में कैद रखा और कई बार दुष्कर्म किया।मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

UPSC की तैयारी कर रही है छात्रा

पीड़िता के मुताबिक वह दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी करती है। कॉलेज की छुट्टियों में वह 1 मई को अपने जौनपुर स्थित घर गई थी।छात्रा ने बताया कि परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए वह 15 मई को सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रही थी। इसी दौरान उसका एक पुराना दोस्त, जो जौनपुर का रहने वाला है, उससे मिलने पहुंचा और चारबाग स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतार लिया।

फ्लैट में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद शिवम यादव और सनी यादव नाम के युवक उसे लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एक फ्लैट पर ले गए।वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर कई बार दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने बताया कि इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन आरोपियों ने कोई मदद नहीं की।

पीड़िता का कहना है कि तीन दिनों तक तीन अलग-अलग लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी बाहर जाते थे, तब फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद कर देते थे ताकि वह किसी से मदद न मांग सके।

ट्रेन में बैठाकर फरार हुए आरोपी

छात्रा ने बताया कि कई दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपी उसे चारबाग रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे और सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर फरार हो गए।आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने सबसे पहले अपने पिता को घटना की जानकारी दी।

दिल्ली में दर्ज हुई एफआईआर

20 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। चूंकि मामला लखनऊ से जुड़ा था, इसलिए दिल्ली पुलिस ने केस को लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

    अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा…

    Read more

    यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

    यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8…

    Read more