महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

 लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी तो उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति ने उसे चूहा मार दवा खिलाकर कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

महिला दारोगा ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर जब उसके पिता समझाने के लिए ससुराल पहुंचे तो उन पर जानलेवा हमला किया गया। फायरिंग में उनके पिता बाल-बाल बच गए।

इंटरकास्ट शादी बनी विवाद की वजह

पूरा मामला लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़िता फिलहाल प्रयागराज में पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर तैनात है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसे जाति को लेकर ताने दिए जाने लगे।

पीड़िता के मुताबिक वह चौरसिया समाज से है, जबकि उसका पति ठाकुर परिवार से आता है। इंटरकास्ट मैरिज को लेकर ससुराल पक्ष शुरू से नाराज था और इसी वजह से लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

गन प्वाइंट पर दुष्कर्म का आरोप

महिला दारोगा ने आरोप लगाया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसके ससुर ने बंदूक निकालकर उसे डराया-धमकाया। पीड़िता का दावा है कि इसके बाद गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद जब उसने पति को पूरी बात बताई तो परिवार ने उसका साथ देने के बजाय दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पति पर जबरन जहर खिलाने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि सास और ननद ने मामले को दबाने के लिए उसे चुप रहने की सलाह दी। वहीं पति ने कथित तौर पर उसे चूहा मार दवा खिला दी और कमरे में बंद कर दिया।

महिला ने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार संबंध बनाए गए।

पिता पहुंचे समझाने, बदले में चली गोली

महिला दारोगा के अनुसार, हालात बिगड़ने के बाद उसके पिता ससुराल पक्ष से बातचीत करने पहुंचे थे। लेकिन वहां उनके साथ मारपीट की गई।

पीड़िता का आरोप है कि 25 मई को उसके पिता पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग भी की गई। हालांकि इस हमले में वह बच गए।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सबसे बड़ी बात यह है कि खुद पुलिस विभाग में होने के बावजूद पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ऊंचे लोगों तक पहुंच होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बच रही है।

पीड़िता ने कहा कि कई दिनों तक अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद अब तक शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

वहीं मामले को लेकर एसीपी काकोरी ने कहा है कि शिकायत संज्ञान में आई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

    अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा…

    Read more

    यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

    यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8…

    Read more