मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष

रायपुर, 17 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण शमाबाई कुमुद रामटेके के मामले में देखने को मिला, जिनका आधार कार्ड लंबे समय से नहीं बन पा रहा था। कई बार प्रयास करने और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
समस्या के निराकरण की उम्मीद में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के नगर पंचायत छुईखदान निवासी शमाबाई कुमुद रामटेके ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा हितग्राही से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी समस्या की जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
त्वरित पहल करते हुए शमाबाई रामटेके के आधार कार्ड से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान आधार कार्ड में दर्ज पते की त्रुटि को भी सुधारा गया तथा उनका बायोमेट्रिक अपडेट कराया गया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद उनका कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समस्या के समाधान के बाद शमाबाई कुमुद रामटेके ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह सफलता मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Posts

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण प्रदेश में टेक्सटाईल तकनीकी…

Read more

स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई रायपुर, 1 सितंबर 2026 मंत्री श्री…

Read more