कलेक्टर ने मनरेगा श्रमिकों से ली पंचायत कार्यों और योंजनाओं के लाभ की फीडबैक

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, /कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम रेड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यस्थल का निरीक्षण कर मजदूरों से चर्चा कर पंचायत कार्यों की फीडबैक और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने रोजगार सहायक को माप-जोख का कार्य सही तरीके से करने तथा स्वीकृत डिजाइन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन एवं जनपद पंचायत सारंगढ़ के सीईओ राधेश्याम नायक भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

    विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर, 29 जुलाई 2026…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन…

    Read more