संघ की जन गोष्ठी में मनोहर गौशाला के शोध कार्यों की दी जानकारी

 

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी में संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये को मनोहर गौशाला खैरागढ़ में चल रहे शोध एवं नवाचार कार्यों की जानकारी दी गई। यह जानकारी गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने प्रदान की। डॉ. जैन ने गौशाला में गौवंश संरक्षण, संवर्धन तथा विभिन्न शोध परियोजनाओं से जुड़े कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गौशाला में परंपरागत गौसेवा के साथ-साथ अनुसंधान आधारित गतिविधियों पर भी कार्य किया जा रहा है। जानकारी प्राप्त करने के बाद सह सरकार्यवाह लिमये ने मनोहर गौशाला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गौसंवर्धन और शोध आधारित कार्यों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए ऐसे प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी गौशाला द्वारा किए जा रहे कार्यों में रुचि दिखाई और इसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में बड़ा कदम: आंगनवाड़ी सेवाओं का हुआ जमीनी मूल्यांकन

    कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में बड़ा कदम: आंगनवाड़ी सेवाओं का हुआ जमीनी मूल्यांकन संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने केंद्रों का किया निरीक्षण, माताओं से संवाद कर जाना पोषण योजनाओं का…

    Read more

    बाल संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में छत्तीसगढ़ में चला व्यापक अभियान

    बाल संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में छत्तीसगढ़ में चला व्यापक अभियान बाल सक्षम नीति-2022 के तहत 1 से 30 जून तक विशेष अभियान, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और सड़क जैसी…

    Read more