किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
रायपुर। कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे रोपाई में लगने वाला समय कम हुआ है साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। तकनीक वर्तमान खरीफ सीजन में विकास खंड पलारीके ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील कृषक लेखराम साहू और बहोरन साहू द्वारा अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई की जा रही है।कृषक श्री लेखराम साहू ने बताया कि पहले मजदूरों से रोपाई करवाने में 2-3 दिन लग जाते थे और 5000- 6000 प्रति एकड़ खर्च आता था। अब ट्रांसप्लांटर से 1 एकड़ की रोपाई मात्र 2-3 घंटे में हो जा रही है और लागत भी लगभग 2000 कम हो गई है। सीधी लाइन में रोपाई होने से पौधों की ग्रोथ भी अच्छी है पैडी ट्रांसप्लांटर के लाभज्- दिन में 6-8 एकड़ तक रोपाई संभव,मजदूरी एवं समय दोनों की बचत,रोपाई के समय मजदूरों की अनुपलब्धता की समस्या दूर हुई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधे से पौधे व कतार से कतार की दूरी बरकरार रखने व 12 से 15 दिन का पौधा का रोपण करने से उत्पादन में वृद्धि होती है साथ ही कीट व्याधि कम लगती है उत्पादन भी 15-20: तक बढ़ती है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

    छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और…

    Read more

    हरेली तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

    हरेली तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई रायपुर। 12 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली…

    Read more