बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी महंगी यातायात पुलिस ने काटा 4,500 का चालान

बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी महंगी यातायात पुलिस ने काटा 4,500 का चालान
रायपुर। सार्वजनिक सड़क पर बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 4,500 रुपये का चालान किया है।
यातायात पुलिस के अनुसार, समाचार पत्र में प्रकाशित एक छायाचित्र के माध्यम से जानकारी मिली थी कि चार युवक एक ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय बुलाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया। जांच के बाद युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 एवं 128/194(सी) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 4,500 रुपये का चालान किया गया। युवकों और अभिभावकों को दी गई समझाइशकार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने युवकों और उनके अभिभावकों को सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं एवं संभावित जनहानि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराने पर और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस ने संदेश दिया है कि सुरक्षित चलें, जिम्मेदारी से चलें — आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।

Related Posts

अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत…

Read more

रायपुर के सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन

रायपुर के सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन रायपुर। रायपुर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अब किचन गार्डन बनाए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की साप्ताहिक…

Read more