नव संकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच किए जा रहे प्रारंभ

प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी तक
प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी को

जशपुरनगर 15 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसके लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 10 से 20 फरवरी 2026 तक है। प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी 2026 को, प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 25 फ़रवरी  से 28 फरवरी 2026 तक लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर 50 छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिया जायेगा। इनमें 24 छात्र एवं 26 छात्राएं शामिल होगें।  अन्य छात्र डे स्कॉलर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगें। गूगल फॉर्म के लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में सीजीपीएससी 2027, छग सहायक शिक्षक भर्ती, छग व्यापम द्वारा आयोजित अन्य  भर्ती  परीक्षाएं, सब इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक,  फायरमैन, परिवहन आरक्षक, वन रक्षक हेतु   निःशुल्क आवासीय और डे-स्कॉलर पर प्रशिक्षण जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मांझीगुड़ा उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

    कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मांझीगुड़ा उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ ऑनलाइन टोकन कटाकर धान बेचने पहुंचे किसान हरीष मांझी, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की…

    Read more

    रुद्रारम एवं भोपालपटनम धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

    रुद्रारम एवं भोपालपटनम धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई धान खरीदी…

    Read more