नहीं रहे फिल्म जगत के क्रांतिवीर

नहीं रहे फिल्म जगत के क्रांतिवीर
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नाना पाटेकर ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर पहुंची, जहां वह बेसुध मिले। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन करीब 45 मिनट तक ष्टक्कक्र दिए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत के मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अभिनेता के शानदार अभिनय, बेबाक अंदाज और हिंदी-मराठी सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से एक गहरी कमी पैदा हुई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का करीब पांच दशक लंबा फिल्मी सफर रहा। पिछले कुछ समय से वह पुणे में रह रहे थे। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने आई है।नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 4 बजे पुणे स्थित उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म जगत से जुड़े लोगों और प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने 1978 में आई फिल्म गमन से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में फारुख शेख और स्मिता पाटिल मुख्य भूमिकाओं में थे। शुरुआत में नाना को सहायक भूमिकाएं मिलीं, लेकिन अपने अभिनय के दम पर उन्होंने जल्द ही इंडस्ट्री में अलग जगह बना ली। 1986 में रिलीज हुई च्अंकुशज् उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई। इस फिल्म के बाद नाना पाटेकर की गिनती हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में होने लगी। अंकुश के बाद नाना पाटेकर ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। च्मोहरेंज्, च्परिंदाज्, च्प्रहार: द फाइनल अटैकज्, राजू बन गया जेंटलमैन, तिरंगा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी और खामोशी: द म्यूजिकल जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। कई परिवारों की स्कूल और कॉलेज फीस का खर्च उठाया गया। नाम फाउंडेशन ने गांवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए भी काम किया। इसके तहत तालाब, कुएं और चेक डैम बनाने के साथ नदियों और नहरों को फिर से उपयोगी बनाने की कोशिश की गई। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थापना के बाद से हृ्र्ररू फाउंडेशन ने 77.17 लाख किसानों की मदद की है। संस्था ने 50,908 परिवारों को आपदा राहत दी है। इसके अलावा 102 सैन्य शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई। फाउंडेशन ने 4,957 विधवाओं की भी मदद की है। शुरुआत में संस्था ने किसानों की विधवाओं और प्रभावित परिवारों को 15,000 से 25,000 रुपए तक के चेक दिए। शक्ति शालिनीज हो सकती है आखिरी फिल्म नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म ‘शक्ति शालिनीÓ हो सकती है। यह मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसमें नाना के साथ अनीत पड्डा और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। नाना अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके थे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी रिलीज डेट घोषित नहीं की है।

Related Posts

अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा…

Read more

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8…

Read more