
भारत को क्या आपत्ति!विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा : प्रधानमंत्री मोदी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान देशभर के मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आईटीआई से जुड़े युवाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समाज में ढ्ढञ्जढ्ढ में पढऩे वाले बच्चों को लेकर बनी हीनभावना को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा, च्च्जितना सम्मान ढ्ढढ्ढञ्ज के विद्यार्थियों को मिलता है, उतना ही सम्मान ढ्ढञ्जढ्ढ के युवाओं को भी मिलना चाहिए।ज्ज् उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को चलाने में ढ्ढञ्जढ्ढ प्रशिक्षित युवाओं की अहम भूमिका होती है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, च्च्भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा। जब हमारे देश में आक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था और ईष्र्या का भी केंद्र था। जब वे(आक्रांता) भारत में आए तो उन्होंने सबसे पहली चोट हुनर पर की। हमारे जो कारिगर हुआ करते थे, कोई चीज बना लें और वो सबसे ज्यादा अच्छी बने तो बनाने वाले के अंगूठे काट दिए जाते थे। क्यों? उन आक्रांताओं को पता था कि हुनर ही है, हाथों में जो कौशल है वही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है इसलिए उसकी शक्ति नष्ट करनी है तो अंगूठे काट दो। बाद में अंग्रेज आए, उन्होंने तरीका बदला। पीएम मोदी ने आगे कहा, च्च्उन्होंने देश के लोगों पर एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपनी शुरू की जिसमें कौशल आधारित हमारी व्यवस्था कागजी क्लर्क बनाने तक सीमित हो गई। अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया। यहां से सारी चीजें ले गए और समय के साथ अंग्रेजों के कागजी काम को सम्मान के साथ देखा जाने लगा। हमारे समाज की स्थिति ऐसी है कि अगर कोई बच्चा ढ्ढञ्जढ्ढ में दाखिल होता है तो उसके मां-बाप रिश्तेदारों को बताते नहीं हैंज् मैंने ठान लिया है। मुझे इस परिस्थिति को बदलना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पारंपरिक समाज व्यवस्था कौशल पर आधारित रही है। उन्होंने बताया कि गांवों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने में अलग-अलग हुनर और सेवाओं की अहम भूमिका रही है। इसी सोच के आधार पर गुजरात में कौशल विकास का आधुनिक इकोसिस्टम तैयार किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, च्च्ढ्ढञ्जढ्ढ में सीखा गया कौशल और हुनर विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है।ज्ज् उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा। वहीं भारत की पारंपरिक कला और शिल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने चिकनकारी, बनारसी और कांजीवरम रेशम, कश्मीरी पश्मीना, कलमकारी और धातु शिल्प जैसी विरासतों को देश की पहचान बताया।





