मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुवाहाटी। असम के नागांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर खुद को हिंदू बताकर और अलग-अलग फर्जी पहचान के जरिए छह हिंदू महिलाओं से शादी करने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागांव जिले के समागुरी इलाके के सोनारीबली निवासी जुनुद्दीन अहमद के रूप में हुई है। यह मामला तब सामने आया जब आरोपी की पहली पत्नी रंजू मुसाहारी (उर्फ फरीदा बेगम) ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
एक के बाद एक रचाई 6 शादियां

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि जुमुद्दीन अहमद ने अपनी असली पहचान छिपाकर राजू बोरा, उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया जैसे हिंदू नामों का इस्तेमाल किया। शिकायत के अनुसार, अहमद ने साल 2001 में तेजपुर की एक बोडो महिला से खुद को राजू बोरा बताकर शादी की थी।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
इसके बाद उसने कालियाबोर, कार्बी आंगलोंग, तेजपुर और अन्य इलाकों में अपनी पहचान बदल-बदलकर कई और महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनसे शादियां रचाई। अपनी फर्जी पहचान साबित करने के लिए आरोप ने नकली ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों का भी सहारा लिया।
यह वीडियो भी देखें
आरोपी की गिरफ्तार की बाद मीडिया से बात करते हुए पत्नी ने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं साल 2001 से ही तकलीफ झेल रही हूं। उसने मुझे मिलाकर कुल छह महिलाओं से शादी की है। मैं असम के मुख्यमंत्री की आभारी हूं।

इसके साथ ही महिला ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल उसकी छोटी बहन उसकी मदद कर रही है, जब वह वापस काम पर चली जाएगी, तब उसका और उसके बच्चे का गुजारा कैसे होगा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जुमुद्दीन अहमद ने उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का विरोध किया और उन पर काम करके पैसे कमाने का दबाव बनाया। इस वजह से बच्चों को अपना स्कूल और कॉलेज बीच में ही छोड़ना पड़ा।
इसके अलावा महिला ने अपनी सास पर भी इस फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि सास को अहमद की असली पहचान की पूरी जानकारी थी और उन्होंने उसकी कई शादियों का समर्थन भी किया।शिकायत और गंभीर आरोपों के आधार पर हटोवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुमुद्दीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस नंबर 40/26 दर्ज किया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82, 84, 83, 81, 69 और 319 लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Posts

पंचायती राज व्यवस्था में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, केंद्र सरकार कर रही मंथन

पंचायती राज व्यवस्था में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, केंद्र सरकार कर रही मंथन नई दिल्ली। केंद्र सरकार के भीतर पंचायती राज व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लाने को लेकर गहन विमर्श चल…

Read more

भारत को क्या आपत्ति!विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा : प्रधानमंत्री मोदी

भारत को क्या आपत्ति!विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा : प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल…

Read more