मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन दंगल प्रतियोगिता का हुआ फैसला

पहलवानों ने जीत के लिए लगाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत

अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों ने जीत के लिए दमखम दिखाया, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं का फैसला हुआ। छत्तीसगढ़ केशरी पुरूष वर्ग दंगल में 80 किग्रा से अधिक की श्रेणी में विजेंद्र पाल सिंह जीते, उपविजेता पहलवान सतपाल रहे। विजेता को 11 हजार रुपए और उपविजेता को 5100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ कुमार 80 किग्रा से कम श्रेणी में पवन जीते, उपविजेता मनीष यादव रहे। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह महिला वर्ग 60 किग्रा से अधिक रानी लक्ष्मीबाई श्रेणी में संतोषी विजेता और आरती पाण्डेय उपविजेता रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ दुर्गावती श्रेणी 60 किग्रा से कम में ग्रेसी पटेल जीती और दूसरे स्थान पर अंजली पाण्डेय रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मानः पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मानः पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार स्वच्छ और स्वस्थ समाज की…

    Read more

    सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: जल संरक्षण से जल सुरक्षा की ओर बढ़ता ग्राम मुल्ले

    सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: जल संरक्षण से जल सुरक्षा की ओर बढ़ता ग्राम मुल्ले धमतरी : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: जल संरक्षण से जल…

    Read more