टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

रायपुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने संयम, रणनीति और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की। यह क्षण करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व, उत्साह और उल्लास का अवसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

  • Related Posts

    योजना से बदला जीवन : नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

    योजना से बदला जीवन : नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद पढ़ाई को मिली नई उड़ान रायपुर, 03 अक्टूबर 2026 जब सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही समय पर…

    Read more

    सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन

    सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन रायपुर, 03 अक्टूबर 2026 सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई…

    Read more