रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं लीड बैंक कार्यालय द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

राजनांदगांव 17 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं लीड बैंक कार्यालय द्वारा 13 फरवरी 2026 को होटल एबिस ग्रीन में जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन सिंह राठौर उपस्थित थे। आरबीआई के एजीएम श्री सत्येन्द्र कुमार राठौर ने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के विषय एवं उप विषयों के संबंध में बताया। उन्होंने केवायसी मानदंड, सीकेवायसी, खाता स्वच्छता एवं अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में मनी म्युल खाते एवं केवायसी के बारे में जागरूक किया गया। आरबीआई के प्रबंधक श्री अविनाश टोप्पो, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मुनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक 88 —————–

  • Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मांझीगुड़ा उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

    कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मांझीगुड़ा उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ ऑनलाइन टोकन कटाकर धान बेचने पहुंचे किसान हरीष मांझी, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की…

    Read more

    रुद्रारम एवं भोपालपटनम धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

    रुद्रारम एवं भोपालपटनम धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई धान खरीदी…

    Read more