रेड के दौरान पुलिस की गाड़ी ही उड़ा ले गया चोर, फिर ऐसे हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Ambikapur: अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम की बोलेरो गाड़ी ही एक शातिर बदमाश लेकर फरार हो गया।गांजा रेड के बीच चोर ने उठाया मौकाजानकारी के मुताबिक सत्तीपारा इलाके में प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे अपनी टीम के साथ गांजा की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और पुलिस की बोलेरो लेकर वहां से निकल गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मोबाइल बना सुराग, ऐसे पकड़ा गया आरोपीगाड़ी के अंदर प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन रह गया था, जो इस पूरे मामले में अहम कड़ी साबित हुआ। पुलिस ने तुरंत लोकेशन ट्रैक की और पीछा करते हुए राम मंदिर के पास से वाहन समेत आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामदपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश नामदेव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी हुई बोलेरो भी सुरक्षित बरामद कर ली गई।घटना ने खड़े किए कई सवालइस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही समय में मामले को सुलझा लिया।
  • Related Posts

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम जगदलपुर, 07 नवम्बर 2026 जगदलपुर : जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम जनजातीय गौरव सप्ताह के…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां

    महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां खोंगापानी की अंजली पटेल के लिए परिवार की जरूरतें पूरी करने…

    Read more