मुख्यमंत्री साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।

उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

Related Posts

सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर अमाडांड में 75 हितग्राहियों को मिला आबादी…

Read more

सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से सुगम हुई शिक्षा की राह, छात्रा सिम्मी को मिला नियमित सफर का भरोसा’

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से सुगम हुई शिक्षा की राह, छात्रा सिम्मी को मिला नियमित सफर का भरोसा’ गांव से विद्यालय तक आसान हुआ आना-जाना, ग्रामीणों को भी स्कूल, अस्पताल…

Read more