चुनाव हारते ही BJP नेता शकील मल‍िक ने पूरे गांव का पानी किया बंद, 4 दिनों तक परेशान रहे लोग

Gujarat Election Controversy: गुजरात में हाल ही में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आए हैं. इन नतीजों में कई प्रत्याशियों की हार तो कई प्रत्याशियों को जीत मिली है. लेकिन, इन सब के बीच भरूच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत चुनाव में हार के बाद एक नेता के परिवार ने गांव वालों का पानी बंद द‍िया. हालात ये बने कि गांव वाले पानी के लिए तरस गए.

भरूच के जंबूसर तालुका के देहगाम गांव में चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद पानी की सप्लाई अचानक बंद कर दी गई. इस चुनाव में शकील मलिक को हार का सामना करना पड़ा. जिसके कारण वह और उसका परिवार गुस्से में आया गया.

आरोप है कि शकील मलिक और उसके प‍िता खालिद मलिक चुनाव नतीजों के कारण गांव वालों से परेशान थे. चूंकि गांव के पानी सप्लाई की जिम्मेदारी उन्हीं के परिवार के पास है. यही वजह है कि चुनाव नतीजों से गुस्‍सा होकर उन्‍होंने पूरे गांव का ही पानी बंद कर दिया.

चार दिनों तक पानी के लिए परेशान रहे लोग

करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में चार दिनों तक लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे. मजबूरी में ग्रामीणों को कुओं और बोरवेल का सहारा लेना पड़ा. गांव वालों के अनुसार, यह पहली बार था जब इस तरह अचानक पानी की सप्लाई रोकी गई. इस तरह की घटना पहले कभी सामने नहीं आई हे.

बीजेपी नेता ने तलवार लेकर लोगों को धमकाया  

घटना का एक और गंभीर पहलू तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए. इनमें आरोपियों को तलवार लेकर लोगों को धमकाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया. जांच के बाद आरोपी पिता और उसके बेटे दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

पुलिस का मानना है कि चुनाव में हार के बाद गुस्से में यह कदम उठाया गया. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गांव में पानी की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई है.

Related Posts

अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, 2029 तक ISRO के पास होंगे चार लॉन्च पैड

अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, 2029 तक ISRO के पास होंगे चार लॉन्च पैड चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश के अंतरिक्ष अभियानों को एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर…

Read more

चीनी होगी सस्ती? एथनॉल पॉलिसी में सरकार ने किया बड़ा बदलाव

चीनी होगी सस्ती? एथनॉल पॉलिसी में सरकार ने किया बड़ा बदलाव नई दिल्ली। चीनी की कीमतों पर नियंत्रण एवं घरेलू बाजार में उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने एथनॉल…

Read more