बिहार कैबिनेट विस्तार आज: निशांत कुमार की एंट्री, NDA का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पटना। बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली सरकार में आज बड़े स्तर पर कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं।सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की है, जो पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसे जेडीयू में नई पीढ़ी की एंट्री और भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री और एनडीए सहयोगी दलों के नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।इधर, जेडीयू और एनडीए नेताओं की मुख्यमंत्री आवास पर लगातार बैठकें जारी हैं। कैबिनेट विस्तार को बिहार की राजनीति में बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Related Posts

अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

अमेरिका कैसे बन रहा सबसे ताकतवर देश? बदलती वैश्विक तस्वीर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा…

Read more

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8…

Read more