‘कौन से सांसद को पैसा जाता है…तुम्हारा अभिनंदन करें क्या?’, बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की लगाई ‘क्लास’

CG News: सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शनिवार को आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें की. लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है और पैसों के लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई हैं. जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की जमकर क्लास लगाई.

बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की लगाई ‘क्लास’

जनता की शिकायतों को लेकर नाराज सांसद ने मंच से ही अधिकारी की क्लास लगा दी. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जनता को किसको पैसे देने की बात करते हो? सांसद जी को कितना पैसा दिए जो जनता को बोलते हो? उन्होंने नायब तहसीलदार को कामकाज सुधारने और व्यवहार ठीक करने की नसीहत भी दी. कार्यक्रम के दौरान सांसद ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें उसी अधिकारी की आती हैं. उन्होंने पूछा आपका अभिनंदन करें या क्या करें, बताओ? सबसे ज्यादा शिकायत आपकी आती है.

कार्यशैली सुधारने की दी चेतावनी

सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में शिकायतें दोबारा मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनता के काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Related Posts

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार’ डबल इंजन सरकार के प्रयासों…

Read more

रायपुर : शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने…

Read more