’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

Bastar Naxalism Free Declaration: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बस्तर के ज्यादातर कैंपों को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा. जिससे बस्तर के लोगों को बहुमुखी विकास होगा. उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा 31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ.

31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ – अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने नेतनार में जनता को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज सबके लिए ऐतिहासिक दिन हैं. नक्सलवाद खत्म करने में सबका योगदान है. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा केंद्र अब सेवा केंद्र है. आदिवासियों की सेवा करने का स्थल हैं. हर गांव में अब प्राथमिक स्कूल होंगे.

हमारा संकल्प सिर्फ नक्सलवाद खत्म करना नहीं था. हम गरीबों को घर दे रहे हैं, राशन दे रहे हैं. अब किसी को रायपुर जाने की जरूरत नहीं. हर घर पानी पहुंचाने का काम हो रहा है. बस्तर में स्कूल उजाड़े गए. आज स्कूल खोले जा रहे हैं. धान का पैसा आपके बच्चों को विकास के लिए लगाइए. उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ, बस्तर को आजादी नहीं मिली. 31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ.

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा प्रधानमंत्री आवास एवं राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में करें…

Read more

ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण

ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण निर्धारित समय सीमा में करे खसरो की त्रुटि रहित प्रविष्टि-कलेक्टर…

Read more